Site icon The Everyday news

Gas cylinder blast सर्दियों में क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

Gas cylinder blast – हर दिन क्यू हो रही है देश में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटनाएं ?

सर्दियों में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के केस क्यू बढ़ जाते है–
अनुमान लगाया गया है की सर्दियों में घर के खिड़की दरवाजे बंद ही रहते है जिससे से लीक हुए गैस बाहर न निकले हुए अंदर ही फैलती जाती है और वो गैस चूल्हे के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेती है। आग लगने के बाद जब सिलिंडर के बाहर हिट बढ़ती है तो सिलेंडर का अंदर का प्रेशर तेजी से बढ़ता है और वो इतना बढ़ जाता है की उसमे ब्लास्ट हो जाता है। ये ब्लास्ट आग लगने के लगभग 10–15 मिनट में होता है

जानते है इस महीने किन किन जगहों पर हुए है घटनाएं–
पुणे – 12 सिलेंडर में एक के बाद एक धमाके हुए, बताया जाता है की यह 100 सिलेंडर अवैध तरीके से रखे हुए थे।

मुंबई – मुंबई के चेंबूर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं, घर में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

खंडवा – 27 दिसंबर की रात खंडवा धमाकों से गूंज उठा, यहां घासपुरा के एक मकान में आग लग गई, उसके बाद यहां रखे अवैध गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक 40 से ज्यादा धमाके हुए,. इन धमाकों में 7 लोग घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर है, कोई जन हानि नहीं हुए है।

 

छत्तीसगढ़ – यह एक स्कूल में गुब्बारों में हवा भरते समय हिलियम गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे 33 बच्चे झुलस गए, सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोलकाता –गुरुवार दोपहर यहां केस्टोपुर इलाके में एक भोजनालय के अंदर गैस सिलेंडर फटने से कम से कम छह लोग घायल हो गए।

देवास मध्यप्रदेश – देवास में एक दुकान में दिन में करीब 3 बजे एक के बाद एक 8 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया, जोरदार धमाकों के बाद अफरा तफरी मच गई।

मनाली– यह Gas cylinder blast से 9 लकड़ी के घरों में आग लग गई।

पानीपत– यह एक घर में गैस सिलिंडर फटने से इतना तेज धमाका हुआ की घर की छत उड़ गई।

सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आइये जानते हैं
सिलेंडर दो कारणों से ब्लास्ट होता है। पहला – गैस लीक होने के कारण गैस सब दूर फैल जाती है और वो चूल्हे के संपर्क में आ जाती है जिसके कारण आग लग जाती है और यही आग ब्लास्ट का कारण बनती है, आग लगने के 10 से 15 मिनट के बाद गैस टंकी में ब्लास्ट होता है।
दूसरा– एक्सपायर डेट का सिलेंडर होने के कारण उपयोग में लाने पर ब्लास्ट होने के चांस बढ़ जाते है। हालाकि यह मामले बहुत कम देखे जाते है।

क्या करे जब सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाए–
अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई है तो घबराएं नहीं, एकदम से सिलेंडर नहीं फटेगा, सबसे पहले आप fire brigade को कॉल करे। उसके बाद आप तुरंत ही कंबल या बड़ी टॉवल को पानी में भिगोकर सिलेंडर पर लपेट दें, इससे आग बुझ जाएगी, अगर आपके घर में आग बुझाने का कोई इक्विपमेंट मौजूद है तो उसको भी इस्तेमाल कर सकते हैं, और अगर आग काबू में नहीं है तो आप जल्दी से फायर ब्रिगेड को कॉल करे और सभी घर के बाहर हो जाए, इतना समय आपको मिल जाता है।

कैसे सावधानी बरतें –
सिलेंडर लेते समय सिलेंडर पर एक्सपायर डेट जरूरत चेक करे। रात में सोने से पहले गैस टंकी का रेगुलेटर ऑफ करे।
गैस की सुगंध आने पर चूल्हे को 20 min ऑन ना करे और सभी खिड़की दरवाजे खोल दे जिससे की गैस बाहर निकल सके।

Exit mobile version